'लालू जी खर्च का हिसाब दो'
लालू यादव द्वारा 15 मई को नीतीश कुमार की सरकार के खिलाफ अपनी ताकत का प्रदर्शन करने के लिए की गई रैली का आयकर विभाग ने हिसाब मांगा है। आयकर विभाग ने राजद को नोटिस जारी किया है और रैली पर हुए खर्च का ब्यौरा मांगा है। आयकर विभाग ने पार्टी से ठेकेदारों, रेलवे, ट्रांसपोर्टरों, कैटरिंग सेवा देने वालों को किये गये भुगतान की जानकारी मांगी है। हालांकि राजद के वरिष्ठ नेता रामकृपाल यादव ने कहा है कि हमें इस प्रकार का कोई भी नोटिस नहीं दिया गया है, पर अगर नोटिस मिलता है तो हम जानकारी दे देंगे।